फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं की कक्षा में गालियां देने व अभद्र भाषा का आरोपी प्रोफेसर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्राओं की कक्षा में गालियां देने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन को मुख्यालय की ओर से उनके निलंबन का पत्र मिला है। चिकित्सा अधिकारी के अनुसार प्रोफेसर को निलंबित करने के बाद मुख्यालय से जोड़ा गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में माइक्रोलॉजी विभाग की कक्षा में 16 सितंबर को सुबह लेक्चर था। एमबीबीएस छात्राओं ने आरोप लगाया था कि प्रोफेसर ने लेक्चर के दौरान गालियां दीं और अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। मामले में प्रोफेसर का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसको लेकर छात्राओं ने करीब एक सप्ताह तक हड़ताल रखी थी। उन्होंने प्रोफेसर के बर्खास्त करने की मांग की थी। इस पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने स्थानीय तौर पर जांच पूरी करके आरोपी प्रोफेसर पर कार्रवाई के लिए मुख्यालय को लिखा था। अब आरोपी प्रोफेसर को मुख्यालय की ओर से निलंबित कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. राजीव महेंद्रु के अनुसार मुख्यालय की ओर से प्रोफेसर को निलंबित करने का पत्र मिला है। निलंबन अवधि में वे मुख्यालय से ही अटैच रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें