फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: राजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद संदीप का अंतिम संस्कार, हरिद्वार में बदमाश की गोली से गई थी जान

Sat, 02 Oct 2021 01:06 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (सोनीपत)

सार

सोनीपत जिले के कथूरा गांव निवासी संदीप सिंह की हरिद्वार में एक बदमाश ने गोली मार कर जान ले ली थी। संदीप फरीदाबाद क्राइम ब्रांच में तैनात थे और अपनी टीम के साथ बदमाशों को पकड़ने हरिद्वार पहुंचे थे। टीम ने चार बदमाशों को दबोच लिया लेकिन पांचवें ने संदीप को गोली मार दी थी।  
विज्ञापन
शहीद संदीप का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में बदमाश की गोली से शहीद हरियाणा पुलिस के जवान संदीप के पैतृक गांव कथूरा में गमगीन माहौल है। शुक्रवार रात को पहुंचे पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। परिवार के लोगों का रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण व रिश्तेदार परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। डीसी ललित सिवाच व एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने भी गांव पहुंचकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कांग्रेस की जड़ें हिलाने की तैयारी: अमरिंदर सिंह बनाएंगे अलग खेमा, ये सभी दिग्गज नेता बन सकते हैं सारथी

गांव कथूरा निवासी संदीप (38) वर्ष 2013 में पानीपत से हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। ट्रेनिंग के बाद उनकी नियुक्त फरीदाबाद में हुई। उनकी ड्यूटी अब फरीदाबाद क्राइम ब्रांच में थी। क्राइम ब्रांच की टीम के साथ संदीप शुक्रवार को डकैती के मामले में हरिद्वार में बदमाशों को गिरफ्तार करने गए थे। हालांकि टीम ने वहां चार बदमाशों को गिरफ्तार भी किया लेकिन पांचवें बदमाश ने जुराब से पिस्टल निकालकर सिपाही संदीप को गोली मार दी और फरार हो गया। गोली लगने से संदीप शहीद हो गए। 
विज्ञापन


तीन बच्चों को छोड़ गए संदीप
संदीप के पिता कृष्ण खेतीबाड़ी करते हैं। उसका छोटा भाई अंकित भी किसान है। इसके अलावा संदीप अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए। उनका बड़ा बेटा नितिन 16 व बेटी नेहा 14 साल की है। दोनों 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं। सबसे छोटी बेटी रिया 11 साल की है, वह छठी कक्षा में पढ़ती है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब: अमरिंदर सिंह बोले- सिद्धू सही इंसान नहीं, वो जहां से भी लड़ेंगे, जीतने नहीं दूंगा

पत्नी नीलम गृहिणी हैं। संदीप के शहीद होने के बाद परिवार के लोगों का रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार संदीप से उनकी रोज फोन पर बात होती थी। शहीद संदीप का पार्थिव शरीर शुक्रवार रात करीब नौ बजे पैतृक गांव कथूरा पहुंचा। यहां उनके पार्थिव शरीर को देख सभी की आंखें नम हो गईं। इसके बाद संदीप के पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों के साथ क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर शहीद को श्रद्धांजलि दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें