फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
लोगों की समस्याएं सुनते विधायक देवेंद्र कादियान। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गन्नौर। सकल दिगंबर जैन समाज, गन्नौर की ओर से श्री 1008 भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। सोमवार को शहर में शोभायात्रा निकाल गई। यात्रा के दौरान जियो और जीने दो के जयघोष किया गया।
इससे पहले रविवार की शाम जैन गली स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर धर्मशाला में एक शाम महावीर के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने भगवान महावीर के जीवन दर्शन को भजनों और नृत्य-नाटिकाओं के माध्यम से जीवंत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र कादियान और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अंकित मल्होत्रा व पार्षद राजेश शर्मा रहे। विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर ने विश्व को अहिंसा का पाठ पढ़ाया था। उनके सिद्धांत आज भी समाज में शांति, सद्भाव और मानवता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का जन्म कल्याणक केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं बल्कि मानवता को सही दिशा देने का संदेश है। इस अवसर पर विजेंद्र जैन, सुरेंद्र जैन, पदम जैन, नरेंद्र जैन, मुकेश जैन, पार्षद अजय सरोहा, अनिल जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन


-

कार्यालय पर लगाया जनता दरबार

सोमवार को विधायक देवेंद्र कादियान ने अपने कार्यालय पर जनता दरबार लगाकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों की सार्वजनिक व निजी समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जनता दरबार में सर्वाधिक शिकायतें बिजली, पेंशन, गली व खस्ताहाल सड़क, राशन कार्ड, पुलिस समेत कई विभागों से संबंधित थीं। कादियान ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें