फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एकल नृत्य स्पर्धा में प्रेरणा, कुमकुम और अनु विजेता

Sun, 02 Feb 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 49: सोनीपत के राजकीय महिला महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन पर मंचासीन अतिथि
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-12 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘रनित’ संपन्न हुआ। इसमें मुख्य अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त अजीत सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की पत्नी गीता कौशिक व निगम पार्षद बबीता कौशिक ने शिरकत की। प्राचार्य डॉ. नरेश आंतिल ने अतिथियों का स्वागत किया और छात्राओं को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

अंतिम दिन एकल एवं सामूहिक नृत्य स्पर्धाएं आयोजित की गई। एकल नृत्य स्पर्धा में प्रेरणा, कुमकुम और अनु विजेता रही। समूह नृत्य स्पर्धा में आंचल ग्रुप,वंदना ग्रुप, लकी ग्रुप विजेता रहे। वन एक्ट प्ले में जानवी ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक विभाग के संयोजक डॉ. शर्मिला सांगवान ने किया।अंत में उप प्राचार्य डॉ. वंदना नासा ने मुख्य अतिथि को पौधा भेंट करते हुए उन्हें धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें