फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रभातफेरी निकालकर हरिनाम संकीर्तन से किया प्रभु का गुणगान

Mon, 17 Nov 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 17- सोनीपत के मॉडल टाउन में हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालते इस्कॉन प्रचार समिति के सदस्
विज्ञापन
सोनीपत। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से रविवार को हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालकर प्रभु का गुणगान किया गया। प्रभातफेरी मॉडल टाउन स्थित गीता भवन से तुलसी पूजन के साथ प्रारंभ की गई। इसके बाद प्रभातफेरी आठ मरला, भगतपुरा, इंद्रपुरी, तारा नगर होते हुए वापस मॉडल टाउन में संजय धवन के निवास पर हरिनाम संकीर्तन के साथ संपन्न हुई।
विज्ञापन

प्रभातफेरी का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने स्वागत कर प्रसाद वितरित किया। रघु कुमार दास व कृष्ण कृपा दास ने श्रद्धालुओं को हरिनाम की महिमा के बारे में बताया। प्रभातफेरी के दौरान श्रद्धालुओं को शुक्रताल में 8 से 14 जनवरी 2026 तक होने वाली भागवत कथा के लिए आमंत्रित किया गया।
संकीर्तन में रघुनंदन आचार्य दास, सहदेव प्राण दास, भागवत तत्व दास, कृष्ण गोपाल दास, रामसेवक दास, कृष्ण कुमार गर्ग, मास्टर जगदीप पांचाल, मास्टर जयभगवान, शांत नरसिंह दास, बृजनारद दास, तेज, शिवानी, चंद्रेश, लक्ष्मी, सुनीता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें