फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रिले दौड़ में प्रथम स्थान प्लूटो सदन ने प्राप्त किया

Sun, 16 Nov 2025 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता रिले दौड़ में प्रथम स्थान प्लूटो सदन, द्वितीय स्थान मरकरी सदन तथा तृतीय स्थान सन सदन के खिलाड़ियों ने प्राप्त किए। मुख्य अतिथि चेयरमैन अमरजीत सिंह ने खेल ध्वज फहराकर एवं मशाल जलाकर समारोह का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों को खेल शपथ भी दिलाई गई। उन्होंने कहा कि खेल भावना, अनुशासन एवं टीम वर्क जीवन में सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी हैं। यह प्रतियोगिता गोहाना रोड स्थित आईबी स्कूल में आयोजित की जा रही है। प्रेसिडेंट कमला राठी ने बताया कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।
ये छात्रों को जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं। इस अवसर पर डायरेक्टर अजित सिंह, अकादमिक डायरेक्टर स्वर्ण बीर सिंह राठी व प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें