फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पांच गुरुद्वारों की प्रभात फेरियों का जगह-जगह स्वागत

विज्ञापन
फोटो: साेनीपत के सेक्टर-15 में प्रभात फेरी के दौरान कीर्तन करती संगत। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
- गुरुद्वारा प्रबंधन समितियों ने अरोड़ा परिवार को सिरोपा भेंट कर किया सम्मानित
विज्ञापन

फोटो 16: साेनीपत के सेक्टर-15 में प्रभात फेरी के दौरान कीर्तन करती संगत। स्रोत: प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गुरु पर्व के उपलक्ष्य में रविवार सुबह निकाली गई शहर के पांच गुरुद्वारों से निकली प्रभात फेरियों का सेक्टर-15 में संजय अरोड़ा ने स्वागत किया। गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान कर संगत को निहाल किया।
गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सेक्टर-15, गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा गीता भवन चौक, गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा मॉडल टाउन, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सुजान सिंह पार्क और गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब राज मोहल्ला की प्रभात फेरियां पहुंचीं थीं। संगत ने श्रद्धा और उत्साह के साथ गुरु साहिब के चरणों में नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधन समितियों की ओर से संजय अरोड़ा और उनके परिवार को सिरोपा भेंट किया गया। विधायक निखिल मदान और महासचिव परमजीत सिंह ने पहुंचे और संगत को गुरु पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर प्रधान मोहन सिंह मनोचा, प्रधान कुलदीप सिंह, महासचिव सुरेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, जरनैल सिंह, गुरजीत सिंह, शमशेर सिंह और सरदार मनमदन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें