फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों के माध्यम से प्रभु श्रीराम की महिमा का वर्णन

विज्ञापन
फोटो: : सोनीपत के सुजान सिंह पार्क में रामकथा का श्रवण करते विधायक नि​खिल मदान व शहरवासी। स्राे
विज्ञापन
कथा वाचक ने तुलसीदास की पंक्तियों से तुलसी स्वारथ राम हित भाव को समझाया
विज्ञापन

फोटो: 01: सोनीपत के सुजान सिंह पार्क में रामकथा का श्रवण करते श्रद्धालु। स्राेत: संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों के माध्यम से कथा वाचक ओमप्रकाश अरोड़ा ने प्रभु श्रीराम की महिमा का वर्णन किया। श्री राम परिवार की ओर से श्री हनुमान चालीसा ग्रुप सीनियर सिटीजन, सुजान सिंह पार्क के सौजन्य से कथा वाचक श्री सुंदरकांड पाठ, हरिनाम संकीर्तन एवं रामकथा कर रहे थे।
तुलसीदास की पंक्तियों तुलसी स्वारथ राम हित, परमार्थ रघुवीर। सेवक जाके लखन से, पवनपूत रनधीर। का भावार्थ समझाते हुए कहा कि मनुष्य का वास्तविक स्वार्थ भी प्रभु श्रीराम की सेवा और प्रेम में है, जबकि उसका परमार्थ और आध्यात्मिक कल्याण भी श्रीराम की भक्ति में ही निहित है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी स्वामी की महानता का आकलन उसके सेवकों से किया जा सकता है। प्रभु श्रीराम की सेवा स्वयं शेषनाग के अवतार लक्ष्मण जी और अतुलित बल के धाम पवनपुत्र हनुमान जी करते हैं। इससे श्रीराम की शक्ति, महिमा और करुणा का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे समर्थ प्रभु की शरण में जाने वाले भक्त को किसी अन्य सहारे की आवश्यकता नहीं रहती।
विज्ञापन

विधायक निखिल मदान और पार्षद लक्ष्मी नारायण तनेजा ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने दरबार में माथा टेककर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में पवन सहगल, श्याम रहेजा, राकेश बहल, ललित बत्रा, अशोक भुटानी, नंदकिशोर, मुकेश आनंद, दिनेश, रामनिवास, अरुण सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें