फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सात गांवों में 30 घंटे से बत्ती गुल

Wed, 24 Apr 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा में जमीन की खोदाई करवाकर बिजली लाइन में आए फाल्ट को ढूंढते बिजली कर्मी। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सोहटी में स्थापित 33 केवी सब स्टेशन की बिजली लाइन में फाल्ट आने से आसपास के करीब सात गांवों की बत्ती गुल हो गई। मंगलवार रात नौ बजे तक भी बिजली आपूर्ति चालू नहीं की जा सकी। ऐसे में ग्रामीणों को 30 घंटे से बगैर बिजली के रहना पड़ रहा है। इस दौरान आईएमटी खरखौदा के भी कुछ हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे गांव सोहटी में बने 33 केवी सब स्टेशन में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बिजली निगम की तरफ से जांच की गई तो कुंडली मानेसर पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे के पास अंडर ग्राउंड गुजरने वाली बिजली लाइन खराब मिली। एसडीओ सैदपुर आशीष टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की सहायता से जमीन की खोदाई करवाने का काम शुरू किया गया, लेकिन रात को कई घंटों की कार्रवाई के बाद भी फाल्ट नहीं मिल पाया। मंगलवार की दोपहर को फाल्ट मिलने पर निगम की तरफ से उसे ठीक किया जा रहा है। ऐसे में इस फीडर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
केएमपी के नीचे नहीं हुआ फाल्ट, नहीं तो बढ़ जाती मुसीबत
बिजली निगम की खोदाई के दौरान बिजली लाइन का फाल्ट केएमपी के पास मिला। अगर यह फाल्ट केएमपी के नीचे से गुजरने वाली लाइन में होता तो मजबूरी में बिजली निगम को खोदाई का काम रोकना पड़ता। केएमपी को बगैर एचएसआईआईडीसी की अनुमति के खोदा नहीं जा सकता था। ऐसे में बिजली आपूर्ति बहाल होने में और समय लग सकता था जिससे ग्रामीणों को और ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती।
विज्ञापन


वर्जन

बिजली लाइन के अंडर ग्राउंड हिस्से में फाल्ट आया था। जिसे तलाश कर ठीक किया जा रहा है। बिजली आपूर्ति को बहाल करने को प्रयास जारी है। -आशीष, एसडीओ, बिजली निगम, खरखौदा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें