फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हत्यारोपियों की तलाश में दबिश तेज

Tue, 23 Apr 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-12 बाईपास स्थित टी-प्वाइंट की तरफ घूमने गए व्यक्ति की पीटकर हत्या करने आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन


मूलरूप से गांव लाठ फिलहाल शहर के मॉडल टाउन निवासी शमशेर (48) सेक्टर-12 बाईपास के निकट टी-प्वाइंट के पास चाय की दुकान चलाते थे। उन्होंने आठ माह पहले दुकान बंद कर दी थी। अब चाय की दुकान बंद कर अस्पताल में सेवा भाव से कार्य कर रहे थे। उनके बेटे दीपक ने पुलिस को बताया कि उनके पिता दोपहर को दो बजे घर से घूमने निकले थे। शाम को उनकी मां रेखा ने उन्हें बताया था कि तुम्हारे पिता को चोट मारी गई हैं। वह सूचना मिलने पर पिता की चाय की दुकान पर पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि फाजिलपुर के कल्लू, कबीरपुर के मामा व संजय तथा एक अन्य ने उनके पिता को चोट मारी हैं। उन्होंने चारों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मामले में पुलिस टीम आरोपियों का पता लगा रही है। इसके लिए तीन टीमों का गठन किया है। जिसमें थाना प्रभारी सेठी मलिक सहित दो टीम थाना व एक सीआईए से बनाई गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन

वर्जन

हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। मामले में आरोपियों को लेकर इनपुट मिले हैं। सभी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

इंस्पेक्टर सेठी मलिक, थाना प्रभारी सदर सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें