फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिजली कर्मियों की चेतावनी, 2 जुलाई को बिजली मंत्री अनिल विज के आवास का करेंगे घेराव

Sat, 27 Jun 2026 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना बिजली बोर्ड परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान बैठक को संबोधित करते स्टेट चेयरमैन अनिल कु
विज्ञापन
गोहाना। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्ज यूनियन, हेड ऑफिस भिवानी के केंद्रीय परिषद के आह्वान पर गोहाना बिजली बोर्ड परिसर में कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता सतबीर सिंह ने की। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लंबित मांगों के जल्द समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

बैठक में स्टेट चेयरमैन अनिल कुमार कौशिक ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर कई बार वार्ता और ज्ञापन दिए गए लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो 30 जून को सर्कल स्तर पर प्रदर्शन और 2 जुलाई को बिजली मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव किया जाएगा।
यूनिट प्रधान अनिल देसवाल ने कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर नीति, कर्मचारियों की कमी, हरियाणा एग्री डिस्कॉम के गठन और बिजली क्षेत्र के निजीकरण के प्रयासों का यूनियन लगातार विरोध करेगी। कर्मचारियों ने जोखिम भत्ता, इंटर-यूटिलिटी स्थानांतरण, नियमित भर्ती और सभी कर्मचारियों व उनके परिवारों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो प्रदेश में धरने, प्रदर्शन, मशाल जुलूस और हड़ताल जैसे आंदोलन तेज किए जाएंगे। उन्होंने कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें