फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गर्मी के साथ बिजली के कट बढ़े, पेयजल आपूर्ति भी बाधित

Thu, 30 Apr 2026 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप तेज हो रहा है वैसे-वैसे शहर में बिजली-पानी की समस्या भी गहराती जा रही है। पहले से एक दिन छोड़कर हो रही पेयजल आपूर्ति अब और बिगड़ गई है। कई इलाकों में दो-दो दिन तक पानी नहीं पहुंच रहा। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहरवासियों का कहना है कि पानी की सप्लाई का कोई तय शेड्यूल नहीं है। इसके कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी के मौसम में पानी की जरूरत बढ़ जाती है लेकिन अनियमित सप्लाई के चलते शहरवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं कुछ लोगों को पानी खरीदना पड़ रहा है। इससे उन पर आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।
दूसरी ओर बिजली की समस्या भी लोगों की परेशानी को दोगुना कर रही है। तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती का दौर शुरू हो गया है। दिन और रात में बार-बार लगने वाले कट लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है।
विज्ञापन

शहरवासियों का आरोप है कि बिजली फाल्ट ठीक करने में भी काफी समय लग जाता है। कई बार शिकायत के बावजूद घंटों तक सप्लाई बहाल नहीं होती। लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग और बिजली निगम से मांग की है कि पानी और बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें