फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवलदार व फौजी के शवों का कराया पोस्टमार्टम, एसआई की हालत गंभीर

विज्ञापन
सोनीपत के सामान्य अस्पताल में पुलिसकर्मी व फौजी के शवों के पोस्टमार्टम के लिए दौरान पहुंचीं एएस? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव रोहट के पास रोडवेज बस की टक्कर से जान गंवाने वाले कार सवार सांपला थाने के हवलदार व सेना में नियुक्त जवान के शवों का वीरवार को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान दोनों मृतकों के परिजनों के साथ ही एएसपी सांपला मेधा भूषण भी सामान्य अस्पताल में पहुंचीं और परिजनों को सांत्वना दी। सदर थाना पुलिस ने मामले में घायल फौजी के चाचा एवं कंसाला थाने के एसपीओ के बयान पर रोडवेज बस के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे में घायल एसआई की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार सवार साइबर ठगी की शिकायत पर पीड़ित फौजी को लेकर गांव हसनपुर आए थे।
विज्ञापन

रोहतक के गांव मोरखेड़ी निवासी कृष्ण ने पुलिस को बताया कि वह रोहतक की कंसाला चौकी में एसपीओ है। उसका भतीजा विजय कुमार (23) सेना में कार्यरत था और उसकी नियुक्ति जयपुर में थी। वह 45 दिन की छुट्टी पर घर आया था। वह पत्नी मोनिका के खाते में एक लाख 8 हजार रुपये भेज रहा था। इसी दौरान गलती से वह पैसे सोनीपत के गांव हसनपुर निवासी नवीन के खाते में चले गए थे। नवीन ने पैसे वापस देने से मना कर दिया था। इस पर उसके भतीजे ने इसकी शिकायत एसपी रोहतक को दी थी। एसपी ने शिकायत सांपला थाने में भेज दी थी। इसकी जांच करने के लिए एसआई इंद्रजीत व हवलदार सुनील उसके भतीजे विजय व उसके साथ हसनपुर आए थे। यहां से लौटते समय रोहट के पास रोडवेज बस के चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी। हादसे में उसके भतीजे विजय व हवलदार सुनील की मौत हो गई थी। सुनील झज्जर के गांव धौड़ का रहने वाला था। वहीं इंद्रजीत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका उपचार पीजीआई रोहतक में चल रहा है। कृष्ण को पहले सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। परिजनों ने उन्हें बहालगढ़ रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कृष्ण के बयान पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सदर थाना पुलिस ने वीरवार सुबह विजय व सुनील के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों सौंप दिया है।
एएसपी सांपला मेधा भूषण भी पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल में पहुंचीं
सड़क हादसे में सांपला थाने के हवलदार की मौत के चलते वीरवार को एएसपी सांपला मेधा भूषण भी सामान्य अस्पताल में पहुंचीं। उन्होंने हवलदार के परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही सदर थाना पुलिस से भी बातचीत की।
विज्ञापन

वर्जन
गांव रोहट के पास रोडवेज की टक्कर से कार सवार हवलदार व सेना के जवान की मौत हो गई थी। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक फौजी के चाचा के बयान पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर कर्मजीत, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें