फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण की मार: धूप खिलने के बाद भी नुकसानदायक स्तर पर बना है प्रदूषण का स्तर

Thu, 18 Nov 2021 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

दिल्ली एनसीआर व हरियाणा पंजाब के कई जिलों में लोग प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। स्वस्थ लोगों को भी प्रदूषित हवा में सांस लेने में तकलीफ हो रही है। सोनीपत में बुधवार को धूप निकली लेकिन प्रदूषण के स्तर में कोई गिरावट नहीं आई।
विज्ञापन
सोनीपत के गांव रोहट के पास वातावरण में छाया स्मॉग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत जिले में धूप खिलने के बावजूद वायु प्रदूषण से निजात नहीं मिल पा रही है। वायु गुणवत्ता सूचकांक के साथ ही पीएम-10 और पीएम-2.5 का स्तर मानक से काफी अधिक बना हुआ है। सुबह-शाम स्मॉग छाया रहा। जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


धूप खिलने के बाद भी प्रदूषण कम नहीं हो पा रहा। सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव पीएम-2.5 का हो रहा है। इससे लोगों को सांस फूलने, चक्कर आने और घबराहट होने की शिकायत हो रही है। नागरिक अस्पताल में सांस के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। रोजाना करीब 130 से 140 सांस के मरीज पहुंच रहे है।

पहले यहा आंकड़ा 60 से 70 तक था। चिकित्सक लोगों को प्रदूषण से बचकर रहने, मास्क लगाने, पानी ज्यादा पीने, सुबह-शाम गुनगुना पानी पीने और हरी सब्जियां खाने को प्रेरित कर रहे हैं। लोगों को अपने घरों के आंगन में व छत पर पानी का छिडक़ाव करने और अपने आसपास के पौधों की पत्तियों पर पानी छिडकने की सलाह दी जा रही है। साथ ही उन्हें कहा जा रहा है कि कारों में शीशे बंद करके व दोपहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करके प्रदूषण का असर कम किया जा सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः धोखाधड़ी: दस साल तक मृतक महिला का खाता नहीं हुआ ओपरेट तो बैंक कर्मियों ने फर्जी तरीके से निकाल लिए 46 लाख 30 हजार
विज्ञापन


जिले में यह रही स्थिति

  • वायु गुणवत्ता सूचकांक      283
  • पीएम-10                          387
  • पीएम-2.5                         375
  • कार्बन मोनोआक्साइड           54

प्रदूषण से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। प्रदूषण का स्तर ज्यादा रहने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इनसे बचाव के लिए मास्क का प्रयोग जरूर करें। बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं व बच्चों को बेवजह घरों से नहीं निकलने दें। -डॉ. प्रेमदीप सिंह, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें