फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, की जा रही चैकिंग

विज्ञापन
जीटी रोड पर बीसवां मील के पस नाका लगाकर वाहनों की जांच करती पुलिस। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी है। शनिवार को सीआईडी, आईबी व पुलिस की टीमों ने सघन जांच अभियान चलाया। इसमें होटल व ढाबों को जांचा गया। इसके साथ ही शाम को दिल्ली में भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। पुलिस ने अलग-अलग मार्गों से वाहनों को दिल्ली की तरफ रवाना किया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं। पुलिस ने होटलों में रजिस्टर को चैक किया। डीएसपी डॉ.रवींद्र कुमार ने बताया कि होटल संचालकों को आदेश दिए गए हैं कि वह उनके पास ठहरने वाले लोगों की एंट्री रजिस्टर में जरूर करें और बगैर आईडी लिए किसी को भी होटल का कमरा न दें। पुलिस सड़कों पर रहकर संदिग्धों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि हर वाहन की गहनता से जांच कर ही आगे जाने दिया जा रहा है। इसके लिए 30 नाके लगाए गए हैं। रात भर पुलिस, राइडर, पीसीआर व डॉयल-112 की टीम वाहनों की जांच करेगी।
भारी वाहनों का प्रवेश दिल्ली में किया बंद
दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश शनिवार शाम छह बजे से रोक दिया गया। ऐसे में वाहनों को गन्नौर, मुरथल व बहालगढ़ से रूट डायवर्ट कर निकाला गया। पुलिस ने इसके लिए पानीपत पुलिस से भी मदद ली। पानीपत से भी वाहनों का रूट डायवर्ट कराया गया, इससे जिले में जाम के हालत बनने से रोके गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें