फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामी कंपनियों के नकली मार्का लगाकर स्टेबलाइजर बेचने आया आरोपी व चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर में नामी कंपनियों के नकली मार्का लगाकर स्टेबलाइजर बेचने आए एक व्यक्ति और कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से हेवल्स, उषा व बजाज कंपनी के 72 स्टेबलाइजर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी व कॉपीराइट एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पंजाब के लुधियाना के न्यू रामनगर निवासी प्रविंद्र कुमार ने गीता भवन चौकी पुलिस को बताया कि वह स्पीड सर्च सिक्योरिटी व नेटवर्क कंपनी में फील्ड अधिकारी है। उनकी कंपनी हेवल्स इंडिया लिमिटेड, उषा इंटरनेशनल लिमिटेड व बजाज इलेक्ट्रिल लिमिटेड के नकली इलेक्ट्रिक सामान बेचने, बनाने व सप्लाई करने वालों पर कार्रवाई करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर शाम उन्हें सूचना मिली कि यूपी के गाजियाबाद की एक कंपनी का मालिक दिल्ली निवासी कनिष्ठ महाजन हेवल्स, उषा व बजाज कंपनी के नकली मार्का लगने स्टेबलाइजर की सप्लाई करने के लिए सोनीपत आ रहा है। वह बस स्टैंड के पास गाड़ी में स्टेबलाइजर लिए हुए है। जिस पर प्रविंद्र ने तुरंत मामले की शिकायत गीता भवन चौकी पुलिस को दी। जिस पर चौकी प्रभारी बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए बस अड्डे के पास जाकर गाड़ी की चेकिंग की। गाड़ी की जांच के दौरान 72 स्टेबलाइजर बरामद किए गए। जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी कनिष्ठ महाजन व उसके चालक बिहार के राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी व कॉपीराइट एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
तीनों कंपनियों के थे स्टेबलाइजर
प्रविंद्र ने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद किए गए स्टेबलाइजर तीनों कंपनियों के थे। उनके पास से हेवल्स, उषा व बजाज कंपनी के 24-24 स्टेबलाइजर बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें