फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमओ ने पहले खुद कोरोना को हराया, अब दूसरों को बचाने के लिए एक माह से परिवार से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी ने कोरोना होने पर हिम्मत से पहले खुद कोरोना को मात दी। अब कोरोना के केस ज्यादा बढ़ने लगे तो वह खुद दूसरों को बचाने के लिए एक माह से परिवार से दूर रहकर ड्यूटी पर जुटे है। पीएमओ डॉ. जयभगवान जाटान ने मरीजों को सही इलाज मुहैया कराने को एक माह से कोई छुट्टी नहीं ली और वह सरकारी अवकाश व रविवार के दिन भी ड्यूटी पर डटे रहते हैं। वह आईसोलेशन वार्ड, ओपीडी व इमरजेंसी वार्ड में मरीजों का उपचार करने के साथ ही तैनात स्टाफ कर्मियों का भी सहयोग कर रहे हैं। पीएमओ डॉ. जयभगवान कहते हैं कि इस हालात में समाज को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत है और ऐसे में छुट्टी पर जाने का विचार भी नहीं आता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. जयभगवान जाटान का परिवार फिलहाल गुरुग्राम में रह रहा है। जबकि पीएमओ डॉ. जयभगवान जाटान के पास स्टाफ क्वार्टर नहीं होने के कारण वह पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस राई में ठहरे हुए हैं। दिल्ली से सटे सोनीपत में कोरोना के केस ज्यादा बढ़ने के कारण वह पिछले एक माह से परिवार से दूर हैं। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड, ओपीडी व इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों को सही इलाज मुहैया हो, इसके लिए वह लगातार स्टाफ कर्मियों का सहयोग कर रहे हैं। पीएमओ डॉ. जयभगवान ने बताया कि अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में जाना पड़ता है तो ड्यूटी करनी पड़ती है। इसलिए वह खुद 26 नवंबर को कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इसके बाद गुरुग्राम जाकर खुद को होम आइसोलेट कर लिया था। वहां पर उन्होंने पनीर, दूध व सादा भोजन का सेवन किया साथ ही अपने ऊपर तनाव को हावी नहीं होने दिया। पीएमओ ने कोरोना को मात देकर 12 दिसंबर को फिर ड्यूटी ज्वाइन कर ली थी।
पीएमओ डॉ. जयभगवान ने बताया कि अस्पताल में कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए सुबह 9 से शाम 7 बजे तक लगातार काम कर रहे हैं। गुरुग्राम में रह रहे पत्नी, बेटा व बेटी से रोजाना वीडियो कॉल पर बात हो रही है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होने की वजह से वह एक माह से अपने परिवार के पास नहीं जा रहे। ऐसे इसलिए कि कोरोना संक्रमितों का सही समय पर इलाज हो, मरीजों के लिए दवाओं की कमी नहीं रहे, इसको लेकर अस्पताल के स्टाफ कर्मियों का सहयोग कर रहे हैं। अगर स्टाफ कर्मियों पर ड्यूटी के समय किसी तरह की दिक्कत आती है तो समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन

पीएमओ डॉ. जयभगवान ने अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ जाए तो वह अस्पताल में पहुंचकर जांच अवश्य कराएं। इसके साथ ही बुखार, खांसी व जुकाम होने पर भी तुरंत कोरोना की जांच कराए। ऐसे में कोरोना को फैलने से रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें