फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता पूछने के बहाने बाबा ने बाइक सवार को रोका, सिर पर हाथ रखते ही बेसुध हुए व्यक्ति तो जेब से निकाल लिए 80 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रोहणा स्थित नवनिर्मित पुल के पास कार सवार बाबा ने बाइक सवार दुकानदार को रोककर उसके सिर पर हाथ रखा तो वह बेहोश हो गया। इसके बाद बाबा ने उसकी जेब से 80 हजार रुपये निकाल लिए। दुकानदार ने बाबा की कार की फुटेज और पैसे निकालने की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

गांव रोहणा निवासी सतबीर पांचाल का कहना है उसकी खरखौदा में कृषि यंत्रों की दुकान है। उसने साथी दुकानदार के पास कमेटी (चिटफंड) डाल रखी थी। पैसों की जरूरत थी तो उसने कमेटी को छुड़वाया था। कमेटी के 80 हजार रुपये लेकर वह वापस अपने गांव रोहणा जा रहा था। सतबीर पांचाल का कहना है कि जब वह अपने गांव के नवनिर्मित पुल के पास पहुंचा तो पीछे से आई ऑल्टो कार में सवार बाबा ने उसे रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया। रुकने पर बाबा अपनी कार से उतरकर उसके पास आया और अस्थल बोहर के लिए रास्ता पूछते हुए आशीर्वाद देने के लिए उसके सिर पर हाथ फेरने लगा। सतबीर का कहना है कि सिर पर हाथ फेरते ही उसकी आंखों के आगे अंधेरा छा गया, जिसके बाद वह बेसुध सा हो गया। जब वह होश में आया तो देखा कि उसकी कमीज की जेब में रखे 80 हजार रुपये गायब हैं। बाबा भी मौके पर नहीं है। सतबीर ने कहा कि कि बाबा बिना नंबर की ऑल्टो कार में सवार था। उसके साथ एक अन्य युवक भी था, जो कार चला रहा था। उसने मामले की शिकायत व पेट्रोल पंप के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज पुलिस को दी है। फुटेज में वह कार दिखाई दे रही है जिसमें बाबा सवार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें