फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दि हरियाणा अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक परिषद की बैठक रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में जिला कार्यकारी अध्यक्ष बलबीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी और ठाकुर रोशन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। परिषद ने देश की एकता और अखंडता के लिए 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हवा सिंह बोहत ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजी शासन के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन शुरू हुआ था, जिसने देश की आजादी की लड़ाई को निर्णायक दिशा दी।
बैठक का मंच संचालन प्रदेश महासचिव प्रदीप चोपड़ा ने किया। इस अवसर पर सरदार जसविंद्र सिंह, मोहम्मद यूनूस, सुनील कुमार कंडेरा, जोगेंद्र कुमार, सुनील बैरागी, शबाना बेगम और इंद्रजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें