फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हरियाणा दिवस पर खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Sat, 02 Nov 2024 03:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 31- सोनीपत के सीआरजेड स्कूल में सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के पदाधिकारियों के साथ इम्यूनिटी ब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया की तरफ से 59वां हरियाणा दिवस मनाया गया। संस्था ने सीआरजेड विद्यालय के खेल मैदान में हैंडबॉल खेलने वाली महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

संस्था के जिला प्रभारी सुरेश शर्मा ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि एक खिलाड़ी को हार से कभी भी मायूस नहीं होना चाहिए। इसके विपरीत परिणाम की सोचे बिना निरंतरता के साथ अभ्यास करते रहने चाहिए। उन्होंने सभी को संस्था की और से इम्यूनिटी बूस्टर किट भेंट की। संस्था से हिंदी प्राध्यापक दिलबाग सिंह ने बताया कि नशा के प्रयोग से स्वास्थ्य व खेल पर दुष्प्रभाव पड़ता है। उन्होंने सभी को नशा ना करने की शपथ दिलाई। पहलवान हवा सिंह आंतिल ने बताया कि आज हरियाणा 59 साल का हो गया है। प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के लिए अनेक सुविधाएं दे रही है। इन सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए। इस दौरान जयवीर गहलावत, पर्यावरण मित्र नरेंद्र हुड्डा, सतबीर आर्य, रमेश कुमार, पूर्ण सिंह प्रवक्ता, पवन पालीवाल, बबला मलिक, अंकित दहिया, बादल, प्रधान वेद, कोच कल्पना यादव, गीता हिंदी प्राध्यापक, ऋतु बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें