गांव जठेड़ी के पास फैक्टरी में लगी आग।
- फोटो : Sonipat
राई (सोनीपत)। गांव जठेड़ी के पास स्थित उद्योग कुंज की एक प्लास्टिक सीट बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। प्लास्टिक सीट के चलते आग कुछ देर में ही भड़क गई। सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि पूरी तरह काबू पाने का प्रयास जारी है। आग की चपेट में आकर कंपनी मालिक की मार भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।
गांव जठेड़ी के पास स्थित उद्योग कुंज में प्लास्टिक सीट बनाने वाली फैक्टरी में मालिक जीत सिंह सिसोंदिया ने आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को अवगत कराया। जिस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग पर काबू पाने के लिए कुंडली व सोनीपत से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया है। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग को शांत किया जा सका। हालांकि पूरी तरह से काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आग से फैक्टरी मालिक को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।
आग से फैक्टरी मालिक की कार भी जली
फैक्टरी में आग लगने से परिसर में खड़ी फैक्टरी मालिक की कार भी पूरी तरह से जल गई। आग के कारण कार जलकर पूरी तरह से ढांचे में बदल गई।