फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोसाइटी में पिटबुल ने रेजिडेंट को काटा

Fri, 15 Mar 2024 10:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली की एक सोसाइटी में शुक्रवार को पिटबुल ने रेजिडेंट को काट लिया। तभी आसपास के रेजिडेंट्स ने उन्हें घायलावस्था में चिकित्सक से उपचार दिलाया। फिलहाल उनकी हालत ठीक है।
विज्ञापन

रेजिडेंट सुखदर्शन ने बताया कि वह सैर करने के बाद लिफ्ट से अपने आवास पर जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने लिफ्ट का दरवाजा खोला, तभी एक रेजिडेंट के साथ आए उनके पिटबुल ने उन पर हमला कर दिया। उनके संवेदनशील अंग के पास काट खाया और उन्हें लहूलुहान कर दिया। आसपास के रेजिडेंट्स एकत्रित हो गए। परिजनों के आने के बाद उन्हें घायलावस्था में चिकित्सक से उपचार दिलाया। इसके बाद रेजिडेंट सुखदर्शन ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा कि उनकी मांग है कि रेजिडेंशियल कॉलोनियों में पिटबुल रखने पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें