फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी बनी नहीं, हर्बल पार्क की जगह गंदगी का अंबार, गलियां भी टूटी पड़ीं

Fri, 26 May 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
हर्बल पार्क की जगह पर डाली गई गंदगी। - फोटो : amarujala beuro
विज्ञापन
सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत सांसद रमेश कौशिक ने दातौली गांव को गोद लेकर जिस तेजी से विकास शुरू कराया था, अब वह थम सा गया है। गांव में आज भी पीएचसी नहीं बन सकी है वहीं, हर्बल पार्क की जगह गंदगी का अंबार लगा है। इसके अलावा गलियों को उखाड़कर छोड़ दिया गया है। काफी ऐसे काम हैं, जिनकी घोषणाएं की गईं, लेकिन उनकी शुरुआत भी नहीं हो सकी है। हालांकि घोषणाओं के अनुसार काफी काम हुए हैं और गांव के लोग पिछली योजनाओं के मुकाबले इस बार विकास ज्यादा होने की बात कहते हैं, लेकिन सांसद के गोद लेने के कारण जिस तरह से विकास कार्यों की उम्मीद थी वह नहीं हो सका है।
विज्ञापन

यह काम शुरू भी नहीं हो सके
गांव में गंदगी की सबसे बड़ी समस्या है क्योंकि कूड़ा डालने की कोई स्थायी जगह नहीं है। इसको देखते हुए ही सांसद ने गांव में कचरा निस्तारण प्लांट व बायोगैस प्लांट लगवाने की घोषणा की थी। इससे जहां गांव में सफाई व्यवस्था बेहतर होती, वहीं गांव के लोगों को जैविक खाद भी गांव में ही मिल जाता। इसके लिए ग्राम पंचायत की ओर से चार एकड़ जमीन दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इसके अलावा गांव में स्थायी पीएचएसी का निर्माण लटका हुआ है तो हर्बल पार्क का निर्माण शुरू भी नहीं हो सका। गांव में पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए गलियां उखाड़ी गईं, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी गलियां ठीक नहीं हुई हैं।
इन पर हो चुका है काम
गांव के संपर्क मार्गों को बेहतर कराया जा चुका है तो अंधेरा दूर करने के लिए हाई मास्क लाइटें लगाई जा चुकी हैं। गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भवन को बेहतर कर दिया गया है। ग्राम सचिवालय बना दिया गया है, लेकिन उसमें अभी कर्मचारी नहीं बैठते हैं। वहीं, तीन आंगनबाड़ी केंद्र बनाए गए हैं। गांव में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल स्टेडियम का निर्माण कराया गया है। गांव में बस स्टाप, आरओ प्लांट आदि का निर्माण हो चुका है।
विज्ञापन

स्टेडियम के ऊपर से नहीं हटी बिजली लाइन
दातौली में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए स्टेडियम का निर्माण करवाया गया, लेकिन स्टेडियम के ऊपर से हाई वोल्टेज लाइन की तारें गुजरने के कारण खिलाड़ी स्टेडियम में जाने से हिचकते हैं। इस बारे में सांसद से तार हटवाने की मांग की गई तो उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तार हटवाने के निर्देश दिए। उसके बावजूद तारों को हटाया नहीं गया है। इस कारण ही सांसद ने अभी तक स्टेडियम का लोकार्पण नहीं किया है।
पीएचसी बननी चाहिए
लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए सांसद ने गांव में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की थी। पंचायत ने जब स्वास्थ्य विभाग को जमीन भी उपलब्ध करा दी तो पीएचसी का निर्माण क्यों नहीं किया जा रहा है। लोगों को गन्नौर या सोनीपत जाना पड़ता है।
 - देवी चंद, ग्रामीण
गांव में गंदगी की समस्या
गांव की जनसंख्या 10 हजार से अधिक है, लेकिन पूरे गांव में सफाई के लिए चार सफाई कर्मी हैं। यह काफी कम हैं और इस कारण ही गांव की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है। गांव में गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। कूड़ा फेंकने की स्थायी जगह भी चिह्नित नहीं है।
 - पालेराम, ग्रामीण
गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं
गांव में गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है तो कचरा निस्तारण प्लांट की योजना आज तक अधर में लटकी हुई है। लगभग छह महीने पहले पानी की पाइप लाइन दबाने के कारण गलियों को तोड़ा गया था, जिसे आजतक ठीक नहीं किया गया।
 - संजय, ग्रामीण
गांव में हो चुके काफी काम
सांसद रमेश कौशिक ने गांव में काफी काम करा दिए हैं। उन्होंने ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नवीनीकरण कराया। गांव में खेल स्टेडियम बनवाने से लेकर पानी की समस्या को दूर किया। इसके अलावा भी काफी कार्य कराए गए हैं।
लोकेश गोस्वामी, सरपंच
जल्द पूरे होंगे बचे कार्य
केंद्र में भाजपा की सरकार को बने हुए तीन साल पूरे हो चुके हैं। दातौली को आदर्श गांव बनाने के इरादे से गोद लिया था। वहां जितना भी विकास कार्य हुआ है, वह लगभग दो साल में हुआ है। गांव में अधिकतर कार्य करा दिए गए हैं और जितने बाकी हैं उन पर काम चल रहा है। गांव को पूरी तरह से आदर्श बनाया जाएगा। इसको लेकर जल्द ही अधिकारियों के साथ मीटिंग होगी, जिसमें इस तरह का प्लान बनाया जाएगा जिससे बाकी कार्यों को जल्द से जल्द कराया जा सके।
विज्ञापन

-रमेश कौशिक, सांसद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें