फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ना छोड़ रहीं हैं बेटियां, स्कूल को अपग्रेड करे सरकार

Fri, 26 May 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सांदल कलां स्थित राजकीय महिला उच्च विद्यालय को अपग्रेड करने की मांग को लेकर वीरवार को तीन गांवों के लोगों की सामूहिक पंचायत हुई। पंचायत में सांदल कलां, सांदल कलां निवादा व चटिया औलिया गांव के सरपंचों, पंचों व अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। पंचायत में सभी ने राजकीय महिला उच्च विद्यालय सांदल कलां को अपग्रेड करने की मांग उठाई। सांदल कलां गांव की सरपंच सुरेशो देवी ने बताया कि सांदल कलां निवादा, सांदल कलां व चटिया औलिया गांवों में लड़कियों का स्कूल नहीं है। उनके गांव में लड़कियों का केवल दसवीं तक का ही स्कूल है। ऐसे में उनके व आसपास के सभी गांवों की लड़कियां स्कूल जाना छोड़ रही हैं, जिससे उनके भविष्य पर खतरा मंडरा रहा हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही तीनों गांव के सरपंच, पंच व ग्रामीण अधिकारियों के साथ-साथ शिक्षा मंत्री से स्कूल को अपग्रेड करने की मांग करेंगे। इस मौके पर सांदल कलां निवादा के सरपंच जरनैल सिंह, चटिया औलिया की सरपंच रेखा, पंच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें