फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी कालोनियों में रजिस्ट्री नहीं होने से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रशासन की ओर से रजिस्ट्री शुरू नहीं किए जाने पर रोष जताते लोग। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के शास्त्री कॉलोनी, मयूर विहार, इंडियन कॉलोनी आदि इलाकों में रहने वाले लोग काफी समय से रजिस्ट्री न होने के कारण परेशान हैं। इस बीच मंगलवार को लोगों ने पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनियां के नेतृत्व में प्रशासन और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि यह कॉलोनियां 25 सालों से रिहायशी हैं, प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर रहे हैं। पक्की गलियां हैं, सीवर, प्रॉपर्टी आईडी बनी हुुई है, इसके बावजूद इन कॉलोनियों को 7-ए के तहत दर्शाया गया है, जिसकी वजह से इन कॉलोनियों की रजिस्ट्री पर रोक लगी हुई है।
पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनियां ने कहा कि सरकार इन कालोनियों की रजिस्ट्री को चालू करें। क्योंकि रजिस्ट्री बंद होने के कारण काफी परिवारों को समस्याएं उठानी पड़ रही है। रजिस्ट्री न होने के कारण गरीब परिवारों को मकान खरीदने और बेचने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि अगले सोमवार को लघु सचिवालय पर प्रदर्शन कर सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान आजाद, सोनू, अनूप, सुभाष, रामफूल, दिनेश, आनंद, देवेंद्र, मुकेश, वीरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें