फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छह माह से उखड़ी सड़क का निर्माण नहीं होनेप र लोगों ने किया प्रदर्शन

Fri, 03 Jul 2026 05:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के कल्याण नगर में गली निर्माण न होने के कारण प्रदर्शन करते क्षेत्रवासी। स्रोत: पा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। कल्याण नगर में छह माह से उखड़ी पड़ी सड़क का निर्माण नहीं होने से लोगों का रोष बढ़ता जा रहा है। वीरवार को कॉलोनी के लोग एकत्रित होकर नागर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही कल्याण नगर सेवा समिति के प्रधान पवन तनेजा ने नगर आयुक्त को मेल से ज्ञापन सौंपा।

पवन तनेजा ने बताया कि कल्याण नगर की मुख्य गली छह माह पूर्व पेयजल व सीवर लाइन डालने के लिए उखाड़ दी गई थी। उसके बाद नगर निगम की ओर से सड़क को दोबारा नहीं बनाया गया। गली उखाड़ने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा कॉलोनीवासियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बारिश में ही सड़क जगह-जगह सड़क धंस चुकी है।
विज्ञापन

पारुल अरोड़ा ने बताया कि टूटी सड़क के कारण लोग अपनी गाड़ियों को गली के अंदर नहीं ला पा रहे हैं। गाड़ियां गली में फंस रही हैं। बुजुर्गों और महिलाओं को आने जाने में परेशानी हो रही है। कल्याण नगरवासियों ने आयुक्त को प्राथमिकता के आधार पर समस्या के शीघ्र निवारण का अनुरोध किया।
इस दौरान वीना तनेजा, रंजना चौहान, दीक्षा कुकरेजा, आशा भारद्वाज, सुषमा मक्कड़, किरण चावला, सुरेंद्र कुकरेजा, श्वेता चावला, बबीता डबास भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें