फोटो नंबर- 14हुडा सेक्टर में सीवर जाम होने के कारण चैंबर के चारों तरफ जमा दूषित पानी। संवा
नारनौल। हुडा सेक्टर में सीवर जाम की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इसके कारण सीवर का दूषित पानी सड़क, खाली प्लॉट और पार्क में जमा रहता है। जिस कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सीवर लाइन लंबे समय से जाम है, क्योंकि सेक्टर में सीवर लाइन में जो पाइप बिछाए गए हैं, उनका आकार काफी छोटा है। इस कारण पानी का उचित निकास नहीं हो पाता। दूषित पानी चैंबर से बाहर आकर सड़क व खाली प्लॉट में फैल जाता है। लोगों ने बताया कि समाधान के लिए विभाग द्वारा कार्य तो किए जा रहें हैं, लेकिन प्रभावी योजना के अभाव में समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि समस्या के समाधान के लिए बेहतर योजना अमल में लाई जाए ताकि समस्या का स्थाई समाधान किया जा सकें।
लीकेज की समस्या को समाप्त करने के लिए हुडा सेक्टर में नए चैंबर भी बनाए जा रहे हैं, लेकिन नए चैंबर में भी लीकेज की समस्या बनी हुई है। लोगों की शिकायत पर विवेकानंद पार्क के सामने सीवर लीकेज को ठीक करने के लिए नए चैंबर का निर्माण किया गया था। निर्माण के दो दिन बाद ही दूषित पानी चैंबर से बाहर निकल कर समीप खाली प्लॉट में जमा हो गया। इसकी वजह से लोगों के घरों में सीलन की समस्या भी बनी हुई है।