फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विस्तार व्याख्यान में शोध समस्या के चयन और एजेंडा पर की चर्चा

Sat, 09 Nov 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में वीरवार को दो अलग-अलग विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। पहले व्याख्यान में असम के गुवाहाटी विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग से मुख्यातिथि के रूप में डॉ. मधु श्रीदास ने शोध समस्या के चयन व एजेंडा तैयार करने के विषय पर चर्चा की।
विज्ञापन

डॉ. मधु श्रीदास ने शोध के विषय के चयन, साहित्य, नमूना व अध्ययन के तहत क्षेत्र की विशेष समस्याओं, उद्देश्यों, विधियों, विश्लेषण, ग्रंथ सूची व संदर्भ आदि के बारे में विस्तार से बताया। वहीं, दूसरे व्याख्यान का विषय कोरोप्लेथ मानचित्रण के लिए डेटा ग्रुपिंग विधि रहा। इसमें वक्ता के रूप में गुवाहाटी विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ. बिमल ने विभिन्न प्रकार के डेटा व मानचित्रण का उपयोग करने के बारे में जानकारी दी। व्याख्यान में सविता, डॉ. रोमी, वीना, जसमेर कुंडू, नीलम, मोनू, सभी संकाय सदस्य, एमएससी प्रथम व तृतीय वर्ष की छात्राएं मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें