फोटो 19: सोनीपत की ओल्ड महावीर कॉलोनी में पात्र व्यक्ति को संपत्ति प्रमाणपत्र देते विधायक निखिल
- फोटो : samvad
सोनीपत। ओल्ड महावीर कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में शुक्रवार को लाल डोरे के अंदर रहने वाले लोगों को संपत्ति प्रमाणपत्र बांटे गए। विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने लगभग 300 परिवारों को उनकी भूमि के मालिकाना हक के लिए संपत्ति प्रमाण पत्र बांटे।
नगर निगम की ओर से लगाए शिविर के दौरान वार्ड 1, 2, 6 , 7 और 11 वार्ड के लोगों को संपत्ति प्रमाण पत्र वितरित किए।विधायक निखिल मदान ने बताया कि लगभग 50 साल से लाल डोरे के अंदर प्रॉपर्टी बना कर रह रहे लोगों को आज तक उनकी घर की रजिस्ट्री का हक नहीं मिला था। घर और दुकान के मालिक होते हुए भी वह कागजों में मालिक नहीं थे।
ऐसे 300 परिवारों को संपत्ति प्रमाणपत्र बांटे गए हैं जो सरकार की ओर से की गई सराहनीय पहल है। मेयर राजीव जैन ने बताया कि लाल डोरे के अंदर रह रहे सभी भू मालिक अपनी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करा सकते हैं। साथ ही उन्हें उनके घर और दुकान पर बैंकों की ओर से ऋण भी मिलने की सुविधा मिलेगी।
भविष्य में भी इस तरह के शिविर लगाकर लोगों को उनकी संपत्ति के प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। इस तरह 14 हजार लोगों को संपत्ति प्रमाणपत्र वितरित किए जाने हैं। इस दौरान निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी, सुरेंद्र नैय्यर, सुरेंद्र मदान, मुनीराम, इंदू वलेचा, पूर्व चेयरमैन रविंद्र दिलावर, प्रवीण सैनी, नगर निगम के क्षेत्रीय कराधान अधिकारी राजेंद्र चुघ, नकीन मेहरा भी मौजूद रहे।