फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: समाधान शिविर में समस्याएं लेकर पहुंचे लोग, कई को निपटारा

Thu, 21 May 2026 07:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना में समाधान शिविर के दौरान लोगों की शिकायतें सुनते एसडीएम अंकित कुमार। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। एसडीएम अंकित कुमार की अध्यक्षता में वीरवार को लगाए गए समाधान शिविर में शहर और गांवों से पहुंचे लोगों ने बिजली, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन और जमीन पर कब्जे की समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने उनकी समस्याओें को ध्यान से सुना।
एसडीएम ने जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से लगाए जा रहे समाधान शिविरों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान करना है ताकि उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी मामलों का निपटारा तय समय में किया जाए। शिविर के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि बाकी मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि प्रशासन आमजन को सरल और पारदर्शी सेवाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान तहसीलदार शिखा, नायब तहसीलदार खानपुर अंजू, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुनील कुमार सैनी, पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ अशोक कुमार, बिजली विभाग के एसडीओ कपिल यादव, नगर परिषद सचिव सुंदर शर्मा, एएफएसओ राजेश हुड्डा, एसईपीओ यशपाल, एसईपीओ राजकुमार, बीईओ गोहाना बलजीत मलिक और बीईओ कथुरा लवल किशोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें