फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी, कांग्रेस का जनाधार खत्म हो चुका : सुशील गुप्ता

Mon, 01 Dec 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 38: सोनीपत के गोहाना रोड स्थित हनुमान मंदिर में आप के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान प्र
विज्ञापन
सोनीपत। जनता भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है और प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार खत्म हो चुका है। जनता अब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को देख रही है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करते हुए जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों से अवगत कराना है। यह बात आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सुशील गुप्ता ने कही।
विज्ञापन

वह गोहाना रोड स्थित हनुमान मंदिर में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उनके साथ प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सुरेंद्र अहलावत भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में भय और भ्रष्टाचार का माहौल है। कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। सरकार खिलाड़ियों को भी सुरक्षा और सुविधाएं देने में नाकाम साबित हुई है।
बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान है। भाजपा सरकार नैतिकता खो चुकी है इसलिए मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियां करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र अहलावत ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर पार्टी को आगे बढ़ाने का मंत्र दिया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रणबीर छिक्कारा ने की। मंच संचालन जिला सचिव विकास दहिया ने किया। इस दौरान निगम प्रत्याशी चयन समिति के अध्यक्ष विमल किशोर, ओबीसी जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ रोहिल्ला, युवा जिला अध्यक्ष अंकुश त्यागी, जिला उपाध्यक्ष नरेश कौशिक, ईश्वर सिंह दहिया, एससी सेल के जिला अध्यक्ष कर्मबीर, सुनील दहिया, राजेश सरोहा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें