फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भारतीय संविधान पर जागरूक कर अधिकारों व कर्तव्यों से कराया अवगत

Mon, 01 Dec 2025 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 29- सोनीपत के ककरोई रोड पर संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में अति​थियों के साथ
विज्ञापन
सोनीपत। द आंबेडकर एजुकेशनल सोसायटी, ककरोई रोड की ओर से संविधान दिवस के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोसायटी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने भी शपथ ग्रहण की। भारतीय संविधान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया, सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व पदक देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने शिरकत की। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना पर व्याख्या की। विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. एसके सागर, विधि संकाय के प्रोफेसर डाॅ. विकास कुमार सिंह, दिल्ली आर्यभट्ट महाविद्यालय के प्रोफेसर डाॅ. बलराज ने भाग लिया।
समारोह की अध्यक्षता इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के प्रोफेसर डाॅ. प्रमोद मेहरा ने की। समारोह में अतिथियों ने भारतीय संविधान पर प्रतिभागियों को जागरूक किया। आज के परिपेक्ष में भारतीय संविधान की महत्ता से अवगत कराते हुए अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

समारोह में सोसायटी के प्रधान राजेश कटारिया, उप प्रधान सुरेंद्र कुमार, सचिव रविंद्र भाटिया, सह सचिव रविंद्र भोला, कोषाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह, कार्यकारिणी सदस्य निरंजन सिंह, सतीश भौरिया, दीपक भौरिया, विजय राठी, जसवंत कुमार, रघुबीर चोपड़ा, फतेहचंद सिंहमार, पूर्व प्रधान सत्यवान भाटिया, महाबीर कटारिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें