फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पेंशनधारकों को दस्तावेजों की जांच का दिया गया एक और मौका

Sun, 19 Oct 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में पेंशनधारकों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि कुछ अनुपस्थित पेंशनधारकों ने अभी तक कमेटी के समक्ष जाकर अपनी पेंशन की जांच को नहीं करवाई है। ऐसे सभी पेंशनधारकों को एक और मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विभाग ने अनुपस्थित पेंशन लाभार्थियों की सूची सरपंच व ग्राम सचिवों को उपलब्ध करवा दी है। अब पेंशन लाभार्थियों को व्यक्तिगत तौर पर भी संपर्क किया जा रहा है। डीसी ने पेंशनधारकों का आह्वान किया कि जिन पेंशनधारकों ने अभी तक अपनी पेंशन के दस्तावेजों की जांच नहीं करवाई है तो वह तुरंत सूची के अनुसार जांच करवाए। उन्हें भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

-सोनीपत नगर निगम क्षेत्र अंत्योदय भवन, एडीसी कार्यालय
- सोनीपत ब्लाॅक बीडीपीओ कार्यालय सोनीपत
- मुंडलाना ब्लाॅक बीडीपीओ कार्यालय
- कथूरा ब्लाॅक बीडीपीओ कार्यालय कथूरा
-गोहाना ब्लाॅक बीडीपीओ कार्यालय गोहाना

-गोहाना नगरपरिषद गोहाना एमसी कार्यालय

-खरखौदा ब्लाॅक व एमसी एसडीएम कार्यालय खरखौदा

-राई ब्लाॅक व कुंडली नगरपालिका बीडीपीओ कार्यालय राई

-मुरथल ब्लाॅक बीडीपीओ कार्यालय मुरथल
- गन्नौर ब्लाॅक व एमसी बीडीपीओ कार्यालय गन्नौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें