फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पटवारखानों में लौटी रौनक, अटके राजस्व कार्य पूरे होने शुरू

Tue, 17 Feb 2026 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के राई उप तहसील के पास पटवारखाने में पटवारी सन्नी दहिया के पास अपने राजस्व कार्य
विज्ञापन
सोनीपत/गोहाना। पटवारियों व कानूनगो की हड़ताल खत्म होने के बाद सोमवार को पटवारखानों में रौनक लौट आई है। दिनभर राजस्व कार्य हुआ और वहां लंबे समय से चक्कर काट रहे लोगों के कार्य होने से उन्हें राहत मिल सकी।
विज्ञापन

खेतों में रबी फसलों की गिरदावरी करने का कार्य मंगलवार से शुरू होगा। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के सदस्य अपनी मांगों को लेकर 30 जनवरी से हड़ताल कर रहे थे। जिले के 73 पटवारियों व 19 कानूनगो के हड़ताल पर रहने से शुक्रवार को पटवारखानों पर ताले लटके हुए थे।
सरकार ने 5 फरवरी से फसलों की गिरदावरी करने के आदेश दिए थे। लेकिन हड़ताल की वजह से गिरदावरी नहीं हो पा रही थी। इंतकाल व प्रमाणपत्र सत्यापन का कार्य प्रभावित हो रहा था। जिले में रोजाना 400 इंतकाल दर्ज किए जाते हैं।
विज्ञापन

सरकार व प्रशासन की ओर से मांग माने जाने पर शनिवार को पटवारियों व कानूनगो ने हड़ताल खत्म करने का एलान कर दिया था।
30 जनवरी के बाद लौटी रौनक
सोमवार को पटवारी व कानूनगो अपने-अपने कार्यालय में राजस्व कार्य निपटाने पहुंचे। सभी पटवारखानों में कामकाज शुरू हो गया। 30 जनवरी से हड़ताल के कारण लोगों के काफी काम रुके हुए थे। इससे उन्हें काफी परेशानी हो रही थी। हड़ताल समाप्त होने से अब काम की रफ्तार फिर से पटरी पर आ गई है और लोग राहत महसूस कर रहे हैं।




मैंने किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़ा काम करवाना है। कई दिन से पटवारखाने के चक्कर लगा रहा था। पटवारियों के हड़ताल पर जाने से पटवारखाना बंद था। सोमवार को पटवारखाना खुलने के बाद पटवारी के हाथों मेरा लंबित काम पूरा हो गया है।

- तिलक, गांव गंगाना


मुझे ड्राइविंग लाइसेंस और डोमिसाइल प्रमाण पत्र के लिए पटवारी के हस्ताक्षर की जरूरत थी। कई बार कोशिश करने के बावजूद हड़ताल के कारण काम नहीं हो सका। अब हड़ताल खत्म होने से मेरा काम सही तरीके से हो पाया है।

- मनोज संभरवाल, गांव माहरा



मुझे छात्रवृत्ति और आय प्रमाण पत्र के लिए पटवारी के हस्ताक्षर करवाने थे। कई बार पटवारखाने गया, लेकिन हड़ताल के कारण काम नहीं बन पाया। अब हड़ताल खत्म होने से मेरे दस्तावेज पर हस्ताक्षर हो पाए हैं।
- यशपाल पांचाल, गोहाना

फोटो : सोनीपत के राई उप तहसील के पास पटवारखाने में पटवारी सन्नी दहिया के पास अपने राजस्व कार्य

फोटो : सोनीपत के राई उप तहसील के पास पटवारखाने में पटवारी सन्नी दहिया के पास अपने राजस्व कार्य

फोटो : सोनीपत के राई उप तहसील के पास पटवारखाने में पटवारी सन्नी दहिया के पास अपने राजस्व कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें