फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुरथल विवि में छात्राें ने किया प्रदर्शन, कुलपति ने मांगों का समाधान कराने का दिया आश्वासन

Tue, 17 Feb 2026 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में प्रदर्शन करत
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में सोमवार को छात्रों ने अव्यवस्था और हितों की अनदेखी का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। छात्रों का समूह पुस्तकालय के निकट एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए कुलपति कार्यालय पहुंचा। वहां कुलपति ने छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया।
विज्ञापन

छात्र रोहन मलिक ने बताया कि विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में पूरी किताबें नहीं हैं। छात्रावास की हालत खराब है। इसके अलावा बिजली आपूर्ति भी बराबर नहीं है। खेल का मैदान और स्विमिंग पूल की हालत खराब है। विद्यार्थियों की शोध संबंधी फाइलों को महीनों तक लटकाकर रखा जाता है। छात्रों को समय पर पहचान-पत्र भी नहीं दिए जाते हैं।
आपातकाल के लिए मेडिकल सुविधा भी अपर्याप्त है। विश्वविद्यालय परिसर में स्थित दुकानों पर दुकानदार मनमानी कर रहे हैं। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस पर कुलपति श्रीप्रकाश सिंह ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें