फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पटवारियों और कानूनगो ने 7 तक बढ़ाई हड़ताल

Fri, 02 Feb 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत लघु सचिवालय में हड़ताल के दौरान धरने पर बैठे पटवारी व कानूनगो। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। वेतनमान में बढ़ोतरी व अन्य मांगों को लेकर सरकार से खफा पटवारियों व कानूनगो ने शुक्रवार को अपनी हड़ताल 7 फरवरी तक बढ़ा दी है। 4 फरवरी को रोहतक में होने वाली आक्रोश रैली में पटवारी व कानूनगो भी शामिल होंगे। 3 जनवरी से लगातार जारी हड़ताल की वजह से आम आदमी परेशान है। रिहायशी प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र, इंतकाल समेत कई काम पूरी तरह से ठप पड़े हैं।
विज्ञापन

दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर जिले में 79 पटवारी व 20 कानूनगो हड़ताल पर हैं। सरकार की ओर से उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। जिला प्रधान सन्नी दहिया ने बताया कि शुक्रवार को विभाग के अतिरिक्त सचिव ने एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ वर्चुअल बैठक की, इस दौरान उन्होंने पटवारियों को मनाने का प्रयास किया। पटवारियों ने कहा कि अतिरिक्त सचिव के साथ हुई वार्ता बेनतीजा रही है। जब तक सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा वह हड़ताल जारी रखेंगे। उन्होंने एसोसिएशन के आदेश पर अपनी हड़ताल 7 फरवरी तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन

इस दौरान एसोसिएशन के सचिव नितेश, युद्धवीर, संदीप धनखड़, रवि लाकड़ा, सुमित आंतिल समेत अन्य पटवारी व कानूनगो मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें