फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 96 लाख से बनेगा पार्क, 22 लाख से होगी चौपालों की मरम्मत

Thu, 14 Mar 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम मेयर निखिल मदान ने वीरवार को वार्ड नंबर 9 में 1.28 करोड़ रुपये से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इससे पहले ग्रामीणों ने मेयर निखिल मदान और सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

मेयर निखिल मदान ने बताया कि गांव जगदीशपुर में लगभग 96 लाख रुपये से पार्क बनाया जाएगा। जिसमें पार्क के सुंदरीकरण के साथ वाकिंग ट्रैक बनाया जाएगा। साथ ही विभिन्न तरह के झूले एवं ओपन जिम भी लगाया जाएगा। लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाएं जाएंगे और शेड बनाया जाएगा। सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा ने बताया कि जगदीशपुर में पार्क बनाने के लिए ग्रामीण उनसे मिले थे, जिसके बाद उन्होंने इस प्रस्ताव को हाउस की बैठक और फाइनेंस कमेटी से पारित करवाया था। अब पार्क के निर्माण से लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी और उन्हें सहूलियत मिलेगी।
इसके उपरांत मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर ने गांव जगदीशपुर व जाट जोशी में चौपालों की मरम्मत कार्य का शुभारंभ किया। इन पर 22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस दौरान युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रिंस सरोहा, अतर सिंह सरोहा, रमेश, राजिंद्र, सुंदर सिंह, नारायण, राजेश, कृष्ण, प्रवीन, रणसिंह, दीपक, रामकुमार, सुरेंद्र सिंह, महताब, कुलदीप, नवीन, मनोज, महेंद्र, साहिब सिंह, सुल्तान, बिन्नी भारद्वाज व संगीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें