गोहाना। नगर परिषद की ओर से बस अड्डा परिसर में 25 लाख रुपये का पार्क तैयार किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की ओर से प्रपोजल तैयार किया गया है। मंजूरी मिलने के बाद पार्क बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा, जिससे यात्रियों व रोडवेज के कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। शहर के सुंदरीकरण को बढ़ावा देने के लिए पार्कों का निर्माण किया जा रहा है। योजना के तहत बस अड्डा परिसर में भी पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए एसडीएम विवेक आर्य व नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा ने बस अड्डे का दौरा कर जगह का निरीक्षण किया। अधिकारियों का कहना है कि मुख्यालय से पार्क की मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही पार्क के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
नगर परिषद की ओर से गोहाना के बस अड्डा में पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 25 लाख रुपये के बजट में प्रपोजल तैयार किया गया है। मंजूरी मिलने के बाद पार्क के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद