फोटो 04- सोनीपत के गन्नौर के जन चेतना स्पोर्ट्स क्लब में क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान ट्रॉफी के
गन्नौर(सोनीपत)। जन चेतना स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में पानीपत की टीम ने ट्रॉफी जीती। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के तौर पर भाजपा नेता आजाद नेहरा और रविंद्र दिलावर ने शिरकत की। प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को यू स्पोर्ट्स गन्नौर और एनडी स्पोर्ट्स पानीपत की टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यू स्पोर्ट्स गन्नौर ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर विपक्षी टीम को 160 रनों का लक्ष्य दिया। रोमांचक मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनडी स्पोर्ट्स पानीपत की टीम ने एक विकेट से मुकाबला में जीत दर्ज की।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर त्यागी ब्राह्मण महासभा गन्नौर के प्रधान महाबीर शर्मा, सुभाष वशिष्ठ व श्रवण कौशिक, जनचेतना क्लब के प्रधान विनोद भारद्वाज, क्रिकेट प्रशिक्षक योगेश, पुष्पेंद्र, राजेश, रमेश, विजय, रवि व दीपांशु मौजूद रहे।