फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दिल्ली एम्स में एक और श्रमिक ने तोड़ा दम, अब तक जा चुकी छह जान

Sun, 02 Jun 2024 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई(साेनीपत)। एचएसआईआईडीसी, राई स्थित रबड़ बेल्ट फैक्टरी में लगी आग में झुलसे एक और श्रमिक की दिल्ली एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। झुलसे श्रमिक को एक दिन पहले ही पीजीआई रोहतक से परिजन दिल्ली ले गए थे। हादसे में अब तक दो फैक्टरी मालिकों सहित छह की जान जा चुकी है।
विज्ञापन


राई औद्योगिक क्षेत्र में 28 मई को सांवरिया एक्सपोर्ट कंपनी में आग लग गई थी। इसमें फैन बेल्ट बनाने का काम होता था। फैक्टरी कर्मी व अन्य अधिकारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अन्य फैक्टरी मालिक व श्रमिक भी मौके पर पहुंच गए थे। इसी दौरान अचानक हुए ब्लास्ट में कई लोग झुलस गए थे।
बचाव कार्य में मदद को पहुंचे राई औद्योगिक क्षेत्र के फैक्टरी संचालक दिल्ली के प्रीतमपुरा निवासी राहुल जैन व उनके पिता सीताराम, राई इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन (रीमा) के प्रधान राकेश देवगन भी झुलस गए थे। साथ ही रबड़ फैक्टरी मालिक दिल्ली के रोहिणी निवासी दुलीचंद अग्रवाल के भाई शालीमार बाग दिल्ली निवासी नंद गोपाल अग्रवाल व उनके बेटे अंशुल अग्रवाल भी झुलस गए थे। हादसे में सबसे पहले राहुल जैन, फिर उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के गांव चठिया छिज्जू के ओमेंद्र (50), यूपी के जिला आजमगढ़ निवासी रामचंद्र की मौत हो गई थी। ओमेंद्र के बेटे सुमित के बयान पर पुलिस ने फैक्टरी मालिक दुलीचंद के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


हादसे में शुक्रवार देर रात रीमा प्रधान राकेश देवगन व श्रमिक यूपी के जिला अमेठी के गांव दहीपुरवा निवासी दिनेश की मौत हो गई थी। अब रविवार शाम को रबड़ फैक्टरी कर्मी मूलरूप से यूपी के जिला अमेठी के गांव केवलापुर फिलहाल राई क्षेत्र निवासी वीरेंद्र की मौत हो गई है।

एसडीएम आज सौंप सकते है जांच रिपोर्ट
मामले की जांच एसडीएम अमित कुमार की टीम कर रही है। एसडीएम सोमवार को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप सकते हैं। फैक्टरी महज 312 मीटर में चल रही थी। साथ ही उसे पूरी तरह कवर किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें