फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे हुनरमंद : प्रशिक्षक चाचा ने कराई पहलवानी की शुरुआत, अब तुषार जीत रहे पदक

Sat, 20 Jul 2024 10:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
पहलवान तुषार। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतने का लक्ष्य लेकर गांव जुआं निवासी तुषार करीब पांच साल से कुश्ती के दांव पेच सीख रहे हैं। वह गांव में स्थित जुआं अखाड़ा में अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतिदिन छह घंटे कड़ा अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

पहलवान तुषार ने बताया कि उनके चाचा पहलवान डालमिया भी प्रशिक्षक हैं। वह अपने चाचा के साथ अखाड़ा में जाते थे, जहां से उनके मन में पहलवानी की लालसा जगी। इसके बाद उन्होंने 10 वर्ष की आयु से ही अखाड़े में अभ्यास करना शुरू किया था। उन्होंने बताया कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतना चाहते हैं। अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए वह अखाड़े में रोजाना पसीना बहाते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पसंदीदा पहलवान ओलंपिक कांस्य पदक विजेता योगेश्वर दत्त हैं। प्रशिक्षक संजीत ने बताया कि तुषार में पहलवानी के प्रति बहुत लगन है। वह पूरे जुनून के साथ अभ्यास करते हैं। भविष्य में तुषार देश के लिए पदक जीतने का मादा रखते हैं।
यह हैं उपलब्धियां
तुषार ने वर्ष 2022 व इसी साल में जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते थे। वर्ष 2022 व इस साल राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। वह अब राष्ट्रीय कैडेट कुश्ती प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं। तुषार अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम बनाने के लिए बेकरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें