फोटाे 20: सोनीपत के सीएचसी गन्नौर में ऑनलाइन कार्य का दबाव बनाने व मानदेय न मिलने पर विरोध करती
गन्नौर। उपमंडल नागरिक अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऑनलाइन कार्य का दबाव बनाए जाने का विरोध किया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आनलाइन काम तुरंत बंद करने की मांग की।
प्रधान मीना ने कहा कि आशा वॉलंटियर के रूप में फील्ड आधारित कार्य करती हैं। गर्भवती की पहचान, प्रसव तक देखभाल, जच्चा-बच्चा सुरक्षा, टीकाकरण, उच्च जोखिम गर्भवती की निगरानी और सर्वे कार्य में उनका अधिकांश समय फील्ड में ही निकल जाता है। ऐसे में ऑनलाइन कार्य संभव नहीं है।
उन्होंने ऑनलाइन कार्य के लिए अलग से पद सृजित करने की मांग की। आशा कार्यकर्ताओं ने तीन माह से मानदेय न मिलने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने बकाया भुगतान तुरंत जारी करने की मांग की। आशा कार्यकर्ताओं ने घोषणा की कि 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भी भाग लेंगी।