फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बुुजुर्ग महिला के हत्यारों का पता लगाने के लिए तीन टीमें बनाईं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Tue, 20 Jan 2026 10:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :27: सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र में महिला के शव को अंतिम संस्कार को ले जाते ग्रामीण व प
विज्ञापन
खरखौदा। गांव मंड़ोरा के पास ड्रेन नंबर-8 के किनारे बुजुर्ग महिला का शव मिलने के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर अंतिम संस्कार से इनकार कर रहे परिजन आखिरकार मान गए। पुलिस अधिकारियों की तरफ से निष्पक्ष जांच और जल्द कार्रवाई करने का भरोसा देने पर दोपहर में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में दिनभर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


सोमवार को खरखौदा थाना क्षेत्र में ड्रेन के किनारे करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। महिला कुंडली थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली है। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। बेटे ने अज्ञात पर हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस ने सोमवार को खानपुर कलां में पोस्टमार्टम करवाने के बाद दोपहर बाद शव परिजनों को सौंपा दिया था। शव मिलने के बाद परिवार ने अंतिम संस्कार से मना कर दिया था। पुलिस अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया था लेकिन परिवार पहले वारदात को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गया था।
विज्ञापन

सुबह भी अंतिम संस्कार से किया मना

मंगलवार सुबह भी परिवार ने अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया था। महिला के भाई और बेटे ने कहा था कि पुलिस शुरुआती स्तर पर उन्हें संतुष्ट करने में असमर्थ रही है। उन्होंने साफ कहा था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय का भरोसा नहीं मिलेगा तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
कुंडली थाना प्रभारी ने समझाकर कराया अंतिम संस्कार

मामले की गंभीरता को देखते हुए कुंडली थाना प्रभारी सेठी मलिक फिर से परिजनों के बीच पहुंचे। पुलिस ने उन्हें आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए खरखौदा के साथ ही कुंडली व सीआईए-1 की टीम भी लगी है। तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है जो हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही हैं। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के समझाने और जल्द खुलासे के भरोसे के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए। मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मामले में अहम जानकारी दे सकती है।
परिजनों के सहयोग से अंतिम संस्कार करा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस वारदात को अंजाम देने वालों का पता लगाने का हरसंभव प्रयास कर रही है। -सेठी मलिक, थाना प्रभारी, कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें