फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: खेलकूद विद्यालय राई के 900 विद्यार्थियों की एक साल की फीस माफ, मुख्यमंत्री ने दी राहत

Fri, 03 Feb 2023 09:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

फीस के करीब 1.95 करोड़ रुपये माफ किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने कोरोना काल 2020-21 सत्र की फीस माफ की है। जमा करवाई गई फीस नए शैक्षणिक सत्र में समायोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यार्थियों को तोहफा देते हुए प्रदेश सरकार ने एक साल की फीस माफ कर दी है। यह फीस कोरोना काल के दौरान शैक्षणिक सत्र 2020-21 की है। इस समयावधि में स्कूल बंद था। विद्यार्थियों की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से करवाई गई थी।

विज्ञापन


हालांकि विद्यार्थियों से पूरी फीस जमा करवाई गई थी। अभिभावक तभी से स्कूल बंद रहने के समय की फीस माफ करने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों को राहत देते हुए कोरोना काल की समयावधि की एक साल की फीस करीब 1.95 करोड़ रुपये माफ कर दिए हैं। इस छूट का स्कूल में पढ़ने वाले करीब 900 विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में प्रदेश के साथ ही दूसरे राज्यों से भी करीब 900 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के साथ खेलों का अभ्यास करते हैं। कोरोना महामारी में स्कूलों को बंद कर दिया गया था। विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान न हो, इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करवाई गई थी। स्थिति सामान्य होने के बाद स्कूलों में कक्षाएं लगनी शुरू हुई थी।
विज्ञापन


विद्यालय प्रबंधन ने कोरोना काल के दौरान की पूरी फीस जमा करवाने के लिए कहा था। जिस पर अभिभावकों ने जिस समय तक स्कूल बंद रहे हैं, उस समय तक की फीस माफ करने की मांग की थी। अभिभावकों की लंबे समय से चल रही मांग पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक साल की फीस माफ करने के आदेश जारी किए हैं।

समायोजित की जाएगी फीस
खेलकूद विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को फीस के रूप में सालाना 30 से 50 हजार रुपये जमा करवाने होते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 की स्कूल के सभी विद्यार्थियों की फीस माफ कर दी है। जिन अभिभावकों ने इस समयावधि की फीस जमा करवाई है, उनकी फीस नए शैक्षणिक सत्र में समायोजित कर दी जाएगी। वहीं जिन अभिभावकों ने अभी तक फीस जमा नहीं करवाई है, उन्हें अब फीस जमा करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अभिभावक कोरोना काल के दौरान स्कूल बंद रहने की समयावधि की फीस माफ करने की मांग कर रहे थे। सितंबर, 2021 में खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को एक प्रस्ताव भेजा गया था। जिसमें एक शैक्षणिक सत्र की फीस माफ करवाने की मांग की गई थी। प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री ने एक साल की फीस माफ कर दी है। लंबित मांग के पूरा होने से अभिभावकों को राहत मिली है। - कर्नल अशोक मोर, निदेशक एवं प्राचार्य, खेलकूद विद्यालय, राई

राई खेलकूद विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों की एक साल की फीस माफ कर दी है। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों की लंबित मांग को पूरा करते हुए इसकी घोषणा कर दी है। यह फीस कोरोना काल की समयावधि की माफ की गई है। जिस अभिभावकों ने अब तक फीस जमा नहीं करवाई थी, उन्हें अब जमा नहीं करवानी होगी। जिन अभिभावकों ने फीस जमा करवा दी थी, उनकी फीस नए शैक्षणिक सत्र में समायोजित कर दी जाएगी। - पंकज नैन, निदेशक, खेल विभाग, हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें