फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हत्या के मामले में और एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 May 2026 07:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। क्राइम यूनिट गोहाना की पुलिस ने युवक की गोली मारकर हत्या करने के और एर आरोपी उत्तर प्रदेश के शामली निवासी मोहम्मद इशरार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 11 जुलाई 2024 को गांव शामड़ी, गोहाना निवासी अंकुश ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनके पिता बाइक पर घर से गोहाना जा रहे थे। सुबह करीब 9:30 बजे उनको सूचना मिली कि पानीपत-गोहाना रोड पर शिव गोरखनाथ ढाबा के सामने गांव सैनीपुरा के पास बाइक पर आए 2-3 लड़कों ने उनके पिता जयपाल की गोलियां मार दी हैं। पिता को पीजीआई खानपुर लेकर गए हैं। वहां पर पिता मृत मिले थे। अंकुश ने बताया कि उनकी शामड़ी के देवेंद्र से पुरानी रंजिश चली आ रही है। उसी रंजिश में हत्या की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें