फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में रिक्त सीटों पर फिर शुरू हुई ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया

विज्ञापन
आईटीआई में चल रही ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के दौरान प्रमाण पत्रों की जांच करवाते विद्यार्थी। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में रिक्त सीटों पर एक बार फिर ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई है। दो दिन में 80 विद्यार्थी दाखिला लेने पहुंचे, जिनमें से 53 को दाखिला दिया गया। ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया 19 दिसंबर तक चलेगी। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह भी 18 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर दाखिला प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

जिले की 13 आईटीआई में 5508 सीटों पर दाखिले के लिए 16 सितंबर से 7 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चली, जिसके बाद 13 अक्तूबर से 26 नवंबर तक पांच चरणों की दाखिला प्रक्रिया चली। उसके बावजूद जिले की सभी आईटीआई में करीब 40 प्रतिशत तक सीटें खाली रहीं, जिसके बाद 28 से 30 नवंबर तक ऑन द स्पॉट दाखिले की छूट दी गई। इसके बावजूद आईटीआई में सीटें रिक्त रहीं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने दोबारा ऑन द स्पॉट दाखिले का शेड्यूल जारी किया है, जिसके अनुसार 18 दिसंबर तक आवेदन होंगे और 19 दिसंबर तक ऑन द स्पॉट दाखिले किए जाएंगे।
सुबह 11 बजे तक जमा करवाना होगा रैंक कार्ड
आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को रोजाना सुबह 11 बजे तक रैंक कार्ड जमा करवाना होगा। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे मेरिट लिस्ट चस्पा की जाएगी। मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को उसी दिन दाखिले दिए जाएंगे। 19 दिसंबर तक यही प्रक्रिया रोजाना चलेगी।
विज्ञापन

सोनीपत आईटीआई में 940 सीटों पर चल रही दाखिला प्रक्रिया
जिला आईटीआई में 27 ट्रेड की 940 सीटों पर चली दाखिला प्रक्रिया में अब तक 785 सीटों पर दाखिले पूरे हो चुके हैं। आईटीआई प्रबंधन को उम्मीद है कि 19 दिसंबर तक चलने वाली ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया में सभी रिक्त सीटों पर दाखिले सुनिश्चित हो जाएंगे।
लागू नहीं होगा कोई आरक्षण
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने सभी आईटीआई में रिक्त पड़ी सीटों को देखते हुए दूसरी बार ऑन द स्पॉट दाखिले की छूट प्रदान की है, ताकि सभी सीटों पर दाखिले सुनिश्चित किए जा सकें। विभाग ने ऑनलाइन आवेदन व ऑन द स्पॉट दाखिले के लिए शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया था। शेड्यूल अनुसार रिक्त सीटों पर चलने वाली दाखिला प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं होगा।
वर्जन
जिले की सभी आईटीआई में रिक्त सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी 19 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक उस आईटीआई में मेरिट कार्ड जमा करवा सकते हैं, जिसमें वे दाखिला लेना चाहते हैं। प्रत्येक आईटीआई में रोजाना नई मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों को उसी दिन दाखिले दिए जाएंगे। दाखिले के समय विद्यार्थी का उपस्थित रहना अनिवार्य है।
विज्ञापन

- विक्रम सिंह, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें