फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के बाद घर लौट रहे एसपीओ की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
जिला अस्पताल में एसपीओ की मौत के बाद शव लेने पहुंचे परिजन। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव बड़वासनी नहर पुल की रेलिंग से बाइक टकराने के चलते एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) की मौत हो गई। वह ड्यूटी देकर बाइक पर घर लौट रहे थे। सामने से किसी वाहन की लाइट पड़ने के कारण एसपीओ की बाइक बड़वासनी में नहर की रेलिंग से टकरा गई। राहगीरों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल-112 की टीम उनको लेकर अस्पताल पहुंची, जहां पर उनको मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

झज्जर जिले के गांव बहरोड़ निवासी ओमप्रकाश सेना से सेवानिवृत्त थे। वह आजकल पुलिस में एसपीओ के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी जाहरी चौक नाका पोस्ट पर लगी थी। उनकी ड्यूटी रात को 12 बजे तक नाका प्वाइंट पर थी। वह ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से वापस झज्जर लौट रहे थे। रात में दो बजे जब वह बड़वासनी नहर पुल के पास पहुंचे तो सामने से एक वाहन आ गया। उसकी लाइट पड़ने से ओमप्रकाश को रास्ता दिखाई नहीं दिया। उनकी बाइक पुल की रेलिंग से टकरा गई। वह उछलकर पुलिया पर जा गिरे और सिर टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस की वर्दी पहने बाइक सवार के हादसे में घायल होने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना के आधार पर डायल-112 मौके पर पहुंची और घायल को नागरिक अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया गया। उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी गई।
वर्जन
एसपीओ ओमप्रकाश की बाइक रात को करीब दो बजे सड़क की रेलिंग से टकरा गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें