फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: करनाल में 18 जून को गरजेगा प्रदेशभर का लिपिक वर्ग

Mon, 05 Jun 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना रोड स्थित हनुमान मंदिर में बैठक के दौरान लिपिक वर्ग को संबोधित करते राज्य कार्यकारिणी के
विज्ञापन
सोनीपत। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी की राज्य व जिला कार्यकारिणी की बैठक गोहाना रोड स्थित हनुमान मंदिर में हुई। इसकी अध्यक्षता राज्य प्रधान विक्रांत तंवर ने की। इस दौरान 18 जून को करनाल में होने वाले लिपिक वर्ग के प्रदर्शन व मुख्यमंत्री आवास के घेराव की रणनीति तैयार की गई। बैठक का 22 जिलों की कार्यकारिणी का मूल वेतन बढ़वाना रहा।
विज्ञापन


विक्रांत तंवर ने बताया कि लिपिक वर्ग की एकमात्र मांग मूल वेतन 35400 रुपये करवाना है। जिसके लिए सभी जिलों के सांसद, विधायक, उपायुक्त व मंत्रियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए गए थे। कई विधायकों ने भी लिपिक वर्ग की मांग का समर्थन करते हुए वेतनमान बढ़ाने के लिए कहा था, लेकिन सरकार ने इस मांग को मानना तो दूर सुनने के लिए भी समय नहीं दिया है। जिससे लिपिक वर्ग में रोष है। उन्होंने चेताया कि अगर भविष्य में लिपिक वर्ग की अनदेखी की गई तो वह अपने हक की लड़ाई के लिए कठोर निर्णय लेने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने सभी विभागों में कार्यरत लिपिक से मांग की कि वह 18 जून को करनाल फव्वारा पार्क में रोष जताने पहुंचे। इस मौके पर विकास तंवर, सचिन सैनी, हेमचंद, सुनील गुर्जर, नेत्रपाल व प्रवीन गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें