फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक : मनु ने कांस्य पर निशाना लगा बेटियाें के लिए खोली राह

Sun, 28 Jul 2024 10:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
स्नेहा भारद्वाज, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, बड़वासनी
विज्ञापन
सोनीपत। फ्रांस की राजधानी में चल रहे पेरिस ओलंपिक में प्रदेश की लाडली ने कांस्य पदक जीतकर देश की झोली में पहला पदक डाला हैं। मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। मनु भाकर के पदक जीतने से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। खासकर बेटियों में अलग ही उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

मनु भाकर ने शूटिंग स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में 221.7 प्वाइंट के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वह भारत की पहली महिला शूटर हैं, जिन्होंने ओलंपिक में पदक जीता हैं। इससे जिले की महिला शूटर खिलाड़ी उन्हें प्रेरणा स्रोत के रूप में देख रही हैं। जिले की शूटिंग अकादमियों व शहर में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों का कहना है कि हमें पूरा भरोसा था कि मनु भाकर देश के लिए पदक अवश्य जीतेंगी। देश के लिए ओलंपिक की शूटिंग स्पर्धा में पदक जीतकर मनु भाकर ने 12 साल के शूटिंग में पदक के सूखे को समाप्त किया है। उन्होंने शानदार खेल दिखाया। मनु भाकर मूलरूप से झज्जर के गांव गोरिया की निवासी हैं।
खिलाड़ियों में उत्साह
मुझे बेहद खुशी है कि हमारे प्रदेश की स्टार खिलाड़ी मनु भाकर ने देश को 12 साल बाद शूटिंग में पदक दिलाया है। मैं करीब तीन साल से शूटिंग के निशाना लगाना सीख रही हूं। मनु भाकर के पदक जीतने से मुझे भी उम्मीद बंधी है कि ज्यादा मेहनत कर हम भी देश के लिए पदक जीत सकते हैं।
विज्ञापन

प्रज्ञा दहिया, खिलाड़ी, गांव रोहट
-
मैं मनु भाकर को ओलंपिक की शूटिंग स्पर्धा में पदक जीतने पर बधाई देती हूं। उन्होंने मुकाबले में अपना 100 फीसदी दिया हैं। मुकाबला बेहद कड़ा था, लेकिन मनु भाकर ने अपने बेहतरीन खेल से पेरिस ओलंपिक में देश को पहला पदक दिलाया है।
जेनिफर, खिलाड़ी, सोनीपत,
-
मनु भाकर हमेशा से ही मेरी पसंदीदा शूटर रही हैं। मुझे पूरा भरोसा था कि वह ओलंपिक में पदक जीतेंगी। उन्हीं से प्रेरित होकर मैंने शूटिंग करना शुरू किया था। उन्होंने पदक जीतकर बहुत सी लड़कियों के लिए शूटिंग की राह आसान बना दी है।
मनीषा वेद, खिलाड़ी, गांव शादीपुर

मनु भाकर का ओलंपिक प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। मुझे मनु भाकर से स्वर्ण पदक की उम्मीद थी, लेकिन मनु भाकर ने अपना शत प्रतिशत देते हुए देश की झोली में कांस्य पदक डाला है। वह देश की पहली महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने शूटिंग में पदक जीता है।
मुस्कान प्रजापति, पटेल नगर
-
एक शूटर होने के नाते मुझे बेहद खुशी व गर्व महसूस हो रहा है कि देश को ओलंपिक में पहला पदक शूटिंग में मिला है। साथ ही मुझे मनु भाकर के प्रदर्शन को देखकर प्रेरणा मिली है कि हमें मेहनत की डगर नहीं छोड़नी हैं।
इशिता, कुंडली
-
मैं खुद अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग खिलाड़ी हूं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चुनौती अलग होती है। ओलंपिक में पदक जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है। मनु भाकर के पदक जीतने पर उनको बहुत-बहुत बधाई देती हूं। मुझे मनु भाकर से स्वर्ण पदक की आस थी। उन्होंने बेहतरीन खेल प्रदर्शन किया।
- स्नेहा भारद्वाज, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, बड़वासनी

मनु भाकर को ओलंपिक में पदक जीतने पर बधाई देती हूं। मैं उनके प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुई हूं। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। अगर टोक्यो में पिस्टल खराब नहीं होती तो वह अवश्य स्वर्ण पदक जीतती। पेरिस में प्रदेश का डंका बजाने पर मनु को सलाम।
- डिंपल, खिलाड़ी, गढ़ी ब्राह्मणान

मनु भाकर से प्रेरित होकर ही शूटिंग रेंज में जाने लगी थी। वह मेरी पसंदीदा शूटर हैं। पेरिस में पदक जीतकर उन्होंने मुझ जैसी कई लड़कियों के लिए नए रास्ते खोले हैं।
- याना, सोनीपत
-
मनु भाकर ने ओलंपिक की शूटिंग स्पर्धा में पदक जीतकर देश की बेटियों के लिए खेल के नए रास्ते खोल दिए हैं। अब लड़कियां उनसे प्रेरणा लेकर खेलों में देश का नाम रोशन करेंगी।
- श्वेता, सोनीपत
-
मनु भाकर से स्वर्ण पदक की आस थी, लेकिन उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर देश को कांस्य दिलाया है। लेकिन मुझे पूरी उम्मीद है कि वह 25 मीटर स्पर्धा में देश के लिए सोना जीतेंगी।
- प्रिया, सोनीपत
-
ओलंपिक खेलों की शूटिंग स्पर्धा में देश के लिए पदक जीतना आसान नहीं था। लेकिन मनु भाकर ने हार ना मानते हुए कांस्य पदक जीता हैं। जो अपने आप में मिसाल है। मेरे समेत देश व जिले की लाखों लड़कियों के लिए मनु भाकर एक रोल मॉडल बनी हैं।
- ओजल, सोनीपत

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर मनु भाकर ने प्रदेश का नाम चमका दिया है। उनको पदक जीतने पर बहुत बधाई। मैं पहलवानी करती हूं, मनु भाकर को पदक जीतता देखकर मेरे अंदर भी लगन व जुनून जगा है कि मुश्किलों से हार ना मानकर मेहनत के दम पर देश का नाम ऊंचा किया जा सकता है।
विज्ञापन

- सुहानी, पहलवान, सोनीपत

स्नेहा भारद्वाज, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, बड़वासनी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें