फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास : खरखौदा में 4.90 करोड़ से चार सड़कों का होगा पुनर्निमाण, सरपट दौड़ेगे वाहन

Sun, 28 Jul 2024 10:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा में खस्ताहाल नकलोई-बिधलान-सलीमसर माजरा रोड। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। हलका खरखौदा में चार और सड़कों के दिन फिरने वाले हैं। जहां हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (मार्केटिंग बोर्ड) ने खरखौदा की पांच सड़कों पर 3.13 करोड़ से मरम्मत करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं लोक निर्माण विभाग ने भी चार सड़कों के सुधार का जिम्मा उठाया है। विभाग की ओर से चार करोड़ 90 लाख 70 हजार रुपये की लागत से मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। गड्ढों के कारण खस्ताहाल हो चुकी सड़कों पर जल्द मरम्मत के बाद वाहन रफ्तार पकड़ते नजर आएंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने सड़कों के मरम्मत कार्य को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि जल्द खरखौदा हलके की चार सड़कों पर मरम्मत का कार्य शुरू करवाया जा सके। काफी समय से इन खस्ताहाल सड़कों के कारण वाहन चालकों व ग्रामीणों को आवागमन में ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़कों पर ज्यादा गड्ढे होने से हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। ग्रामीणों की मानें तो वह कई बार अधिकारियों को शिकायत कर सड़कों पर बने गड्ढों का समाधान करवाने की मांग कर चुके हैं। काफी समय से मरम्मत कार्य नहीं होने से सड़कें ज्यादा खस्ताहाल में हैं। विभाग की ओर से चार सड़कों की मरम्मत के लिए बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा था, जिसे मंजूरी मिल चुकी है। विभाग ने मामले में तत्परता दिखाते हुए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर व अलॉटमेंट होने के बाद सड़कों पर मरम्मत का कार्य शुरू करवाया जाएगा। इससे वाहन चालकों व ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी।
खरखौदा सहित 11 गांवों के लोगों को मिलेगी सुविधा
लोक निर्माण विभाग की ओर से चार सड़कों की मरम्मत के बाद खरखौदा सहित 11 गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगा। इनमें गांव छिनौली, मटिंडू, मोरखेड़ी, झरोठी, सिसाना, गढ़ी सिसाना, हसनगढ़, नकलोई, बिधलान व सलीमसर माजरा शामिल हैं। इन गांवों के लोगों के साथ वाहन चालकों को आवागमन में गड्ढों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

खरखौदा की इन सड़कों पर होगा मरम्मत का कार्य

सड़क का नाम लंबाई (किलोमीटर)
गांव झरोठी रोड 1.85
खरखौदा-मटिंडू-मोरखेड़ी रोड 13.45
सिसाना-हसनगढ़ रोड 8.80
नकलोई से बिधलान-सलीमसर माजरा रोड 1.82
वर्जन
लोक निर्माण विभाग की ओर से खरखौदा हलके की चार सड़कों पर मरम्मत का कार्य करवाया जाएगा। विभाग ने करीब 4.90 करोड़ का बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा था। मुख्यालय ने सड़कों की मरम्मत के लिए तैयार बजट को मंजूरी प्रदान कर दी है। कार्य को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर व अलॉटमेंट होने के बाद मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- अनिल चहल, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें